फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 13 May 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात घर में घुसकर हमला करने और युवती की अस्मत लूटने की कोशिश हुई। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी युवक समेत कई लोगों पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के अनुसार, सोमवार रात उनकी बहन घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक नशे में घर में घुस आया। युवती के घबराकर परिजनों के पास पहुंचने पर परिवार के लोगों ने युवक को आंगन में देखा। पूछताछ करने पर वह मौके से भाग गया।
आरोप है कि कुछ देर बाद युवक के परिवार के कई लोग लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर पीड़ित के घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची महिला पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उनका हाथ टूट गया। वहीं एक युवक के सिर पर भी हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह चंदेल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें