फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दंपती समेत 14 पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज

Fri, 01 Aug 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के डेहरी उर्फ तिलौली गांव में जमीन और पुरानी रंजिश में 20 दिन पहले हुई मारपीट में पुलिस ने दूसरे पक्ष का भी बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पवन यादव, उसकी पत्नी रीमा यादव समेत 14 पर बलवा, हत्या की कोशिश सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है,
जबकि पुलिस वारदात के एक दिन बाद ही एक पक्ष के 13 लोगों पर केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है यह कार्रवाई जांच के दौरान हुई है। सभी आरोपी घर छोड़कर भाग हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खुखुंदू क्षेत्र के डेहरी उर्फ तिलौली गांव निवासी गुड्डू यादव (35) का पड़ोसी पवन यादव (38) के घर से पुरानी रंजिश और जमीन का विवाद चलता है। 12 जुलाई की सुबह करीब सात बजे गुड्डू अपने हिस्से के खेत में धान रोपाई के लिए पानी चला रहा था।
इसी बीच दूसरे पक्ष ने मौके पर पहुंच कर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसमें गुड्डू पर फावड़े से हमला करने का आरोप लगा था।
मारपीट में गुड्डू यादव, अशोक यादव, अंकित यादव, संजय यादव, गायत्री देवी, जबकि दूसरे पक्ष से पवन यादव, चंदन यादव, दुर्गेश यादव, मानसिंह यादव और नंदलाल यादव घायल हुए थे। पुलिस ने पवन के पिता नंदलाल यादव की तहरीर पर वारदात के एक दिन बाद ही विनय यादव, अंकित यादव, अरुण यादव, आलोक यादव, अरविंद यादव, अशोक यादव, मुन्ना यादव, अभिमन्यु उर्फ गुड्डू यादव, संजय यादव, नितेश यादव, किरन यादव, गायत्री और नीतू पर बलवा, हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पांच को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इधर, गुड्डू यादव पक्ष से अवधेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को सपा नेता पवन यादव, उसकी पत्नी रीमा यादव, पिता नंदलाल यादव, महाराज यादव, मानसिंह यादव, दुर्गेश यादव, चंदन यादव, प्रशांत यादव, कमलावती देवी आदि की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तार का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें