फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों ने डांटा तो ‘चल दिए’ जान देने

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनों ने डांटा तो ‘चल दिए’ जान देने
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती किशोर की हालत नाजुक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया। इससे नाराज होकर उसने रविवार की सुबह फंदा लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की। संयोग अच्छा रहा कि परिजनों ने समय रहते देख लिया। वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती को पिता ने मोबाइल फोन पर बात करने से मना करने पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन

रामपुुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोर को परिजनों ने रविवार की सुबह किसी बात को लेकर डांट दिया। इससे नाराज होकर करीब दस बजे पंखे की कुंडी के सहारे फंदा लगा कर झूल गया। इसी बीच घर के लोगों की नजर पड़ गई और उसे आत्महत्या करने से बचा लिया लेकिन हालत नाजुक देख परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों के अनुसार किशोर की हालत नाजुक है। वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सुबह किसी से मोबाइल फोन से लंबी बात कर रही थी। इसी दौरान पिता ने उसको डांट दिया। इससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें