लार। लोन वसूली करने गए एक फाइनेंस कंपनी के सहायक शाखा प्रबंधक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गए। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोनभद्र जिले खुटहां निवासी संजय प्रसाद भारती के मुताबिक लार नगर स्थित एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में सहायक शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार को दिन में दो बजे थाना क्षेत्र के एक गांव में बकाया लोन वसूली करने गए थे।
आरोप है कि उसी समय पति पत्नी व पुत्र ने जाती सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए जान से मारने की नीयत से लोहे की राॅड से हमारे सिर में प्रहार कर दिए, जिससे जमीन पर गिर पड़ा और मेरा सिर फट गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि शिकायत मिला है। जांच की जा रही है। संवाद