फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में घर पर चढ़कर मारपीट, तीन नामजद और छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। लार थाना क्षेत्र के भेवाली गांव में पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने बच्ची देवी की शिकायत पर तीन नामजद और छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है प्राथमिकी के अनुसार, वादिनी बच्ची देवी का आरोप है कि न्यायालय में विचाराधीन जमीन विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर 10 नवंबर को कुछ लोग लाठी-डंडे और अन्य हथियार लेकर उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान परिवार के सदस्यों को चोटें आईं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी तथा उनके धान की खेत में दवा डालकर जला दिया गया । घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़िता की तहरीर पर लार पुलिस ने नीलम देवी, पवन सहित अन्य नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें