रामपुर कारखाना। पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री स्व. अर्जुन सिंह ने 2005 में 93 वें संविधान संशोधन कानून के माध्यम से देश के ओबीसी समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा में मंडल कमीशन की सिफारिशों के तहत आरक्षण का प्राविधान किया था। उससे ओबीसी वर्ग के बच्चों को भी प्रौद्योगिक, आयुर्विज्ञान, प्रबंधन संस्थानों सहित विश्वविद्यालयों में प्रविष्ट होने का रास्ता खुला जो देश में सामाजिक क्रांति का वाहक बना।
ये बातें रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कही। उन्होंने अर्जुन सिंह के बहुजन समर्थक कार्यों को याद किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रामप्यारे यादव, मनिकराज यादव, सूरज यादव, अतुल मद्देशिया, व्यास यादव, गोविंद यादव, शंकर यादव, उत्तिम यादव, शंकर गोंड, मिथिला वर्मा शामिल थे। संवाद