फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देव-दीपावली पर घी के दीये से जगमगाया सरयू घाट

Thu, 06 Nov 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। देव-दीपावली पर्व पर बुधवार की शाम सरयू नदी घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जहां सभी ने भगवान शिव की आराधना कर घी के दीपक जलाए। नदी घाट अलौकिक प्रकाश से जगमगा उठा। वहीं जयघोष से समूचा नदी घाट गुंजायमान हो गया। छात्रों ने नदी तट पर विविध रंगोली सजायी थी।
विज्ञापन

देव-दीपावली पर्व पर नदी घाट पर नगरपालिका की ओर से विशेष आयोजन किया गया था। शाम को नगर-क्षेत्र के लोग घी के दीये लेकर थाना घाट स्थित नदी तट पर पहुंचे। जहां सभी ने दीपदान किया। लोग पंक्तियों में दीपों को सजाये हुए थे। जहां हर पंक्ति दीपक की रोशनी से टिमटिमा रही थी। नदी घाट पर देर शाम तक भजन-कीर्तन, आरती और पूजा-अर्चन का दौर चलता रहा।
पूरा क्षेत्र अलौकिक प्रकाश से नहा उठा था। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। आज के ही दिन देवता स्वर्ग से धरती पर उतरकर गंगा स्नान किए थे। इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। देव-दीपावली पर्व के अवसर पर बीआरडी महिला महाविद्यालय, सेंट जोसेफ, सरयू विद्यापीठ, एसके इंटर कालेज, हर्षचंद इंटर काॅलेज आदि विद्यालयों के छात्रों ने रंगोली सजायी थी। जिसका अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मौके पर अनंत पीठ के पीठाधीश्वर आंजनेय दास, एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी, सीओ राजेश कुमार चतुर्वेदी, पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल, श्याम सुंदर जायसवाल, ईओ निरुपमा प्रताप, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य, मनोज गुप्त, अभिषेक सिंह बिट्टू, आनंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें