जिले में एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला
देवरिया। जिले में सोमवार को एक और व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसे लेकर एक्टिव मरीजों की संख्या दो हो गई है।
जनपद में दो दिन पहले कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं थे, लेकिन रविवार से संक्रमित मिलने लगे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। वहीं संभावित लोगों की जांच कराई जा रही है।
विकास खंड बरहज क्षेत्र एक महिला तीन से सर्दी तथा बुखार से पीड़ित थी। वह पीएचसी महेन पर इलाज के लिए पहुंची, जहां जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उसके परिवार में नौ सदस्य हैं। वह इस समय रुद्रपुर ब्लॉक क्षेत्र में अपने मायके में है। जनपद में अब तक 22634 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब तक 22402 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। होम आइसोलेशन में दो मरीजों का इलाज चल रहा है।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि कोविड के प्रति सावधानी बरती जा रही है। नियमित जांच कराई जा रही है। सोमवार को 204 लोगों की जांच हुई। उसमें 175 एंटीजन व 29 आरटीपीसीआर जांच शामिल है। एक पॉजिटिव केस मिला। एक्टिव केस की संख्या दो है। पॉजिटिव केस के सापेक्ष 456036 लोगों की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कराई गई है।