फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रामेश्वर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। रामेश्वर तिवारी हत्याकांड में फरार चल रहे नामजद आरोपी अभिनीत को पुलिस ने रविवार को लार बाईपास मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर रक्सा गांव के धान के खेत से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद की गई। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि अभिनीत बाईपास के रास्ते बिहार भागने की तैयारी में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो वह भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने रामेश्वर पर हथौड़ी से हमला करने की बात बताई और हथौड़ी खेत में फेंकने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हथौड़ी बरामद कर ली।
रामेश्वर की पत्नी अमृता की तहरीर पर छह नामजद समेत 10 अज्ञात पर हत्या के आरोप में दर्ज है। दो बाल अपचारी और आरोपी दीपक तिवारी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में चार टीमें दबिश दे रही हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पहचान कराई जा रही है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें