ब्लॉक स्तरीय खेल कूद का हुआ आयोजन
- ब्लॉक स्तरीय खेल कूद का बघौचघाट में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया था। जिसमें दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्सी कूद आदि खेल में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके 50 मीटर दौड़ में अन्नू शर्मा और अंकुश विजेता रहे।
विकास खंड पथरदेवा के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बघौचघाट के खेल मैदान में आयोजित ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग 50 मीटर बालक दौड़ में अंकुश बघौचघाट तथा बालिका वर्ग में अन्नू शर्मा मलघोट विरैचा प्रथम रहीं। सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में साहेब कौलवाचक तथा बालिका वर्ग में अंकिता बघौचघाट प्रथम रहीं। दो सौ मीटर दौड़ में साहेब कौलवाचक तथा बालिका वर्ग में अन्नूशर्मा मलघोट विरैचा प्रथम रहीं। चार सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में दीप गुप्ता कौलवा चक प्रथम रहा। खो खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बघौचघाट प्रथम व मलघोड़ट विरैचा द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बघौचघाट प्रथम व मलघोट विरैचा द्वितीय स्थान पर रहा।
कबड्डी प्राथमिक वर्ग में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बघौचघाट प्रथम रहा। जूनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ में पथरदेवा के गार्गिक पटेल प्रथम रहे। बालिका वर्ग में अर्पिता गोंड शाहपुर प्रथम रहीं। दो सौ मीटर में पथरदेवा प्रियांशु शर्मा प्रथम बालिका वर्ग में खुशी शाह बघौचघाट प्रथम रही। चार सौ मीटर दौड़ में प्रिंस बघौचघाट प्रथम तो बालिका वर्ग में खुशी शाह बघौचघाट प्रथम रही। पीटी व योग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौचघाट की बच्चियां प्रथम रही। पूरी प्रतियोगिता में यूपीएसी बघौचघाट की टीम चैम्पियन रही। प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह और जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह के साथ विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता को शुभारंभ किया। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इस दौरान ग्राम प्रधान रामबिलास यादव, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश प्रसाद, दूध नाथ पटेल,असरफ खान, सफीक अहमद, रामबालक सिंह, नरेन्द्र रमेश तिवारीआदि शिक्षक मौजूद रहे।