फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

Mon, 03 Nov 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत रविवार को थाना बरहज की मिशन शक्ति टीम ने सरयू नदी के सीता घाट व बरहज नगर में महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

टीम ने डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसमें उनि सर्वेश कुमार सिंह, बबलू गिरी, आरक्षी रजनी सिंह, आरक्षी सीमा यादव आदि शामिल रहे। इसी क्रम में थाना खुखुन्दू की मिशन शक्ति टीम उनि सुरेन्द्र बहादुर मिश्र, महिला आरक्षी शांति कुशवाहा, महिला आरक्षी दीक्षा शुक्ला आदि ने ग्राम सभा नूनखार में महिलाओें और बालिकाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें