सलेमपुर। बोलेरो में लदे पशु। सोशल मीडिया
- फोटो : सिविल लाइन बस अड्डा परिसर में खड़ी बसें
सलेमपुर। गोवंश से लदे बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
जहां चिकित्सक ने सौरभ चतुर्वेदी (22) को मृत घोषित कर दिया, जबकि आशुतोष पांडेय (30) की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बोलेरो को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को पता चला कि सीट निकालकर में बोलेरो में छह गोवंश (बछड़े) को लादा गया था। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस ने पशु क्रूरता से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मझौलीराज के चौबे टोला के रहने वाले सौरभ चतुर्वेदी (22 वर्ष) पुत्र स्व. संजय चतुर्वेदी मोहल्ले के ही रहने वाले आशुतोष पांडेय (30 वर्ष) पुत्र रमेश पांडेय के साथ बुधवार की देर रात सलेमपुर से अपने घर जा रहे थे।
अभी दोनों भंगड़ा भवानी मंदिर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारफ्दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल आशुतोष की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग आशुतोष का गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
उधर, घटना की जानकारी होते ही आस पास के लोगों ने बोलेरो को दौड़ाकर रोक लिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि पशु से भरे बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। बोलेरो पर छह गोवंश बरामद किए गए हैं। जिसमें सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वाहन से बरामद पशु को मझौलीराज के गोशाला में भेज दिया गया है। बोलेरो में सवार एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।