फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पशु तस्कर गिरफ्तार, चार मवेशी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पशु तस्कर गिरफ्तार, चार मवेशी बरामद
विज्ञापन

बघौचघाट। तीन गाय व एक बछड़ा बरामद कर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पशु क्रूरता व पशु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पकहां गांव में बृहस्पतिवार भोर में पिकअप पर तीन गाय व एक बछड़े को लादकर पशु तस्कर बिहार ले जाने की फिराक में थे। मुखबिर ने बघौचघाट थाना प्रभारी को सूचना दी। थाना प्रभारी मय फोर्स पकहां पहुंचे तो पशु तस्कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। पिकअप पर लदे पशुओं को पुलिस थाने लाई और मुकदमा दर्ज कर दोनों तस्करों को जेल भेज दिया। पशुओं को अभी थाने में रखा गया है। गिरफ्तार तस्करों ने अपना नाम लक्षन साहनी पकहां नीलामी टोला व इंद्रजीत उर्फ पवन नीलामी टोला पकहां बताया। थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें