फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्राथमिकी दर्ज कराने से नाराज आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नगर के हतवा वार्ड में प्राथमिकी दर्ज कराने से नाराज आरोपी ने दरवाजे पर जाकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पर पुनः प्राथमिकी दर्ज किया।
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या तीन हतवा निवासी अयूब अंसारी 25 जून को ताजिया बना रहे थे। तभी वार्ड के की इजहार आवश्यक कार्य के लिए बुलाया और घर से दूर ले जाकर रॉड से पिटाई कर दी। इसमें पीड़ित का पैर टूट गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इजहार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया। इससे नाराज आरोपी सोमवार को दरवाजे पर पहुंचा और प्राथमिकी वापस लेने को कहा व ऐसा ना करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को एक बार फिर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्त ने बताया कि कार्रवाई कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें