फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इमरजेंसी फंड के 1.97 लाख रुपये गबन और गोपनीय फाइल चोरी का आरोप, दंपती पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मझौली राज नगर स्थित एक निजी विद्यालय में इमरजेंसी फंड के रुपये गबन करने और विद्यालय की गोपनीय फाइल चोरी करने के आरोप में सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बनकटा थाना क्षेत्र के अकटही बाजार निवासी विद्यालय के प्रबंधक सुधाकर पांडेय ने न्यायालय में अपील कर बताया कि सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिहारी गांव निवासी राघवेन्द्र उपाध्याय, जो उनके विद्यालय में उस समय विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक थे, तथा उनकी पत्नी सौम्या द्विवेदी, जो तत्कालीन प्रधानाचार्य थीं, पर विद्यालय के इमरजेंसी फंड में रखे 1,97,100 रुपये का गबन करने और विद्यालय की गोपनीय फाइल चोरी करने का आरोप है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विरोध करने पर आरोपितों ने जान-माल की धमकी दी। शिकायती पत्र में प्रबंधक ने बताया कि पहले सलेमपुर कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पति पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें