फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग की हत्या, हिरासत में बहू

Wed, 15 Oct 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घांटी बाजार/भटनी। थाना क्षेत्र के बलुआ अफगान गांव में पारिवारिक विवाद ने रविवार को त्रासदी का रूप ले लिया।
घर में हुए झगड़े के दौरान बहू ने ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ससुर की इलाज के दौरान मंगलवार मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, भटनी क्षेत्र के बलुआ अफगान गांव के बाजार टोला निवासी जयप्रकाश वर्मा (60) रविवार की रात अपने घर में थे। उसी दौरान किसी बात पर बहू से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर बहू ने गुस्से में धारदार हथियार से जय प्रकाश पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। परिजन तत्काल उन्हें देवरिया के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी के घर पहुंची और जांच शुरू की। गांव में इस वारदात से शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जयप्रकाश शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और परिवार के बीच छोटे-मोटे विवादों के बावजूद हमेशा समझाने का प्रयास करते थे।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें