फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Wed, 15 Oct 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। मदनपुर कस्बा स्थित यूनियन बैंक की शाखा के पास मंगलवार की शाम बेकाबू बाइक ने बनकटा वार्ड निवासी काशी राजभर (65) को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बनकट वार्ड निवासी काशी राजभर चौराहे पर गए थे। वहां से पैदल घर जा रहे थे। यूनियन बैंक की शाखा के पास रुद्रपुर की ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। पुलिस घायल को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की जानकारी होने पर पत्नी चंद्रावती देवी बेहोश हो गई। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें