फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: होली के उल्लास के बीच हादसों में सिपाही समेत तीन की मौत

Thu, 05 Mar 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में अगल-अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि प्रधान समेत चार लोग घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, गोरखपुर के एडीजी ऑफिस में रिजर्व ड्यूटी पूरी कर होली मनाने घर लौटते समय माड़ापार के पास बुधवार को अपराह्न सड़क हादसे में एक कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम सोहनरिया के चिउटहा टोला निवासी विवेक सिंह रूप में हुई।
बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत : भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार थानाअंतर्गत सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर खोरहवां चौराहा के समीप बुधवार को बाइक की चपेट में आने से एक 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। भाटपार रानी थाना के पड़री उमन निवासी परमा ठाकुर (75 वर्ष) पुत्र सर्वजीत ठाकुर अंजान गांव की तरफ किसी कार्यवश गए थे। लौटते वक्त खोरहवां चौराहा के समीप सड़क पर एक बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी। आस-पास मौजूद लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

लोगों ने बाइक चालक के साथ घायल वृद्ध को भाटपाररानी में इलाज के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। बाइक चालक घायल वृद्ध को बरईपार के समीप सड़क के किनारे छोड़ फरार हो गया। बाद में परिजन वृद्ध को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सड़क हादसे में चार लोग घायल : तरकुलवा प्रतिनिधि के अनुसार होली के दिन अलग-अलग हुए सड़क हादसों में पूर्व प्रधान समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। थाना क्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव में फगुआ गीत गा रही एक टोली पर अनियंत्रित ट्रैक्टर चढ़ गया। इस हादसे में बसंतपुर गांव निवासी सुखारी (55) और सुरेश (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। दूसरी घटना में रामपुर धौताल के पूर्व प्रधान नसीर अहमद (56) दोपहर दो बजे के करीब बाइक से गुलहरिया चौराहे पर जा रहे थे, अभी वह बेलही गांव के सामने तक पहुंचे थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार होकर होली खेलने जा रहे युवकों ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं कंचनपुर गांव निवासी धर्मराज (25) पुत्र हंसराज राजभर कंचनपुर चौराहे से कुछ सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चारों घायलों की सूचना मिली है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें