फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कांस्टेबल को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई

Thu, 05 Mar 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
तरकुलवा थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी नदी घट पर दिवंगत कांस्टेबल के शव को गॉर्ड ऑफ ऑनर देते पुलिसक
विज्ञापन
तरकुलवा। गोरखपुर के एडीजी ऑफिस में रिजर्व ड्यूटी पूरी कर होली मनाने घर लौटते समय माड़ापार के पास बुधवार को अपराह्न सड़क हादसे में एक कांस्टेबल की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान ग्राम सोहनरिया के चिउटहा टोला निवासी विवेक सिंह रूप में हुई। मृतक का देर शाम को त्रिमुहानी नदी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। एडीजी ऑफिस के इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह, थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों की टीम ने दिवंगत कांस्टेबल के शव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। छोटे भाई आलोक ने कांपते हाथों से मुखाग्नि दी। इस मौके पर भारत माता की जय व विवेक सिंह अमर रहे के नारे से वातावरण गूंज उठा।
थाना क्षेत्र के ग्राम सोहनरिया टोला चिउटहा निवासी नागमणि सिंह की चार संतानों विवेक, मधु, अनिशा व आलोक में विवेक सिंह (26) सबसे बड़े थे। वर्ष 2018 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गोरखपुर एडीजी कार्यालय में थी। होली के अवसर पर सुबह आठ बजे से दोपहर तक रिजर्व ड्यूटी करने के बाद वह बाइक से अपने घर होली मनाने जा रहे थे।
विज्ञापन

गोरखपुर-कसया मार्ग पर एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही के निकट माडापार के पास करीब 1:30 बजे सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गोरखपुर व तरकुलवा पुलिस की टीम की देखरेख में रात उनका शव गांव पहुंचा। मां मंजू देवी, बहनें मधु, अनिशा व भाई आलोक की चीख-पुकार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। परिजनों व आसपास के लोगों के अंतिम दर्शन के बाद शव को त्रिमुहानी नदी घाट पर ले जाया गया, जहां पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, शशिकांत राव, एसआई जनार्दन सिंह, हरिलाल सिंह, पिता नागमणि सिंह, दिवाकर राव, गणेश राव, बैरिस्टर यादव, कमलेश यादव, दुर्गेश तिवारी, सुधीर पांडेय, विजय शर्मा हीरालाल गुप्ता, सत्यनारायण सिंह, अभय तिवारी आदि ने कांस्टेबल के शव को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। लोगों ने भारत माता की जय के जयघोष के साथ दिवंगत सिपाही के प्रति सम्मान प्रकट किया।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी नदी घट पर दिवंगत कांस्टेबल के शव को गॉर्ड ऑफ ऑनर देते पुलिसक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें