अमेरिका के मैनचेस्टर में होम क्वारंटाइन हुए भाजपा जिलाध्यक्ष की बेटी और दामाद, बच्चों समेत।
- फोटो : DEORIA
अमेरिका में कोरोना का कहर देख रही निवेदिता
रुद्रपुर (देवरिया)। तहसील क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी भाजपा जिलाध्यक्ष अंर्तयामी सिंह की बेटी-दामाद और बेटा विदेश में होम क्वारंटीन पर हैं। बेटी निवेदिता दस साल से पति और बच्चों के साथ अमेरिका में रहती ह। वह 2012 में अमेरिका में आया सैंडी तूफान की रफ्तार झेलने के बाद अब कोरोना का कहर देख रही है। बेटा मिहिर सिंह एक निजी कंपनी में दुबई में नौकरी कर रहे हैं।
आठ साल पहले सैंडी से मुकाबला करने के दौरान आपदा प्रबंधन का बेहतर नजीर पेश करने वाला दुनिया का सबसे शक्तिशाली मुल्क अमेरिका कोरोना से जूझ रहा है। निवेदिता पति मनु सिंह, बेटी ऋषिका सात साल और बेटे ऋषभ तीन वर्ष के साथ न्यू हेंपसायर के डेडफोर्ड मैनचेस्टर में 20 दिनों से होम क्वारंटीन पर हैं। हालांकि इस शहर में सरकार की ओर से लॉकडाउन का निर्देश नहीं दिया गया है, लेकिन अमेरिका के नागरिक स्वत: अनुशासित होकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। निवेदिता ने बताया कि सैंडी तूफान के समय तो अमेरिका पहले से तैयार था। इस महामारी ने देश की कमर तोड़ दी है। निवेदिता के पति मनु एक कंपनी में एप मैनेजर हैं और वह भी पार्ट टाइम जॉब करती हैं। महामारी फैलने के बाद उन्होंने जॉब छोड़ दी। पति घर से काम कर रहे हैं। अमेरिका में रहने वाले अधिकांश हिंदुस्तानी घर पर रहकर काम कर रहे हैं। दुबई में फंसा उनका भाई मिहिर सिंह भी होम क्वारंटीनहै। मिहिर विट्स पिलानी से बीटेक करने के बाद निजी कंपनी में कंसल्टेट का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुबई में महामारी से लड़ने के लिए सरकार टेस्टिंग पर जोर दे रही है। महामारी के हॉट स्पाट को सिर्फ लॉकडाउन किया गया है, लेकिन पूरे देश में लोग सेल्फ होम क्वारंटीन पर हैं। वैश्विक महामारी से बचने का तालाबंदी बेहतर तरीका है।