रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के भड़सर गांव में पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इस मामले में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
भड़सर निवासी धीरेंद्र ठाकुर (28) ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना पांच नवंबर की शाम करीब सात बजे हुई। पटाखा फोड़ने की बात पर मुकेश तिवारी और अजय ठाकुर ने उन्हें गाली-गलौज की। आरोपियों ने धीरेंद्र ठाकुर के साथ लाठी-डंडे से मारपीट भी की। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।