फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेलकूद के साथ चटोरी पार्क में लजीज व्यंजनों का भी होगा इंतजाम

Sun, 14 Sep 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
इसी जमीन पर बनेगा चटोरी पार्क,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के भुजौली कॉलोनी में नगर पालिका प्रशासन की प्रस्तावित तीन परियोजनाओं पर 10 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए जाएंगे। चटोरी पार्क के अलावा विवाह भवन और नगर पालिका का वाहन खड़ा करने के लिए भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विवाह भवन का निर्माण शुरू हो गया है। जल्द ही चटोरी पार्क का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए करीब दो बीघा जमीन चिह्नित कर ली गई है। पार्क में एक तरफ रंगबिरंगी रोशनी में पौधों की हरियाली लोगों को लुभाएगी तो दूसरी तरफ चाट-मोमो की दुकानें लगेंगी। वेंडर भी एक ड्रेस में नजर आएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के पास भुजौली में अपनी जमीन है। पूर्व में चटोरी पार्क के लिए भेजे गए प्रस्ताव को शासन से हरी झंडी मिल गई है। नए साल की शुरुआत से पहले इसका निर्माण पूरा करने की योजना है।
लजीज व्यंजनों की दुकान एक तरफ सजेगी और ठेले, खोमचे वालों को स्थायी जगह मिलेगा। लोगों के टहलने या बच्चों के खेलने के लिए पर्याप्त संसाधन की व्यवस्था होगी। करीब दो बीघे में इसका निर्माण कराया जाएगा। भुजौली काॅलोनी से पार्क के लिए बीआरडीपीजी कॉलेज को जाने वाली पिच सड़क के किनारे जमीन चिह्नित की गई है। इस पर 3.50 करोड़ रुपये खर्च होंंगे। इसके अलावा पास में करीब 5.50 करोड़ की लागत से विवाह भवन का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

दो महीने में निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। सड़क की दूसरी पटरी के किनारे नगर पालिका की ओर से करीब तीन बीघे में वाहनों व नगर पालिका के अन्य संसाधनों को रखने के लिए भवन निर्माण कराया जाएगा। यह भी प्रस्तावित है, मगर निर्माण शुरू नहीं हो सका है। भुजौली काॅलोनी में चटोरी पार्क बन जाने से शहर के अलावा मेहड़ा पुरवा और बीआरडी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी इसका लुप्त उठा सकेंगी। जिस स्थान पर इसका निर्माण कराया जाएगा, वहां नए मोहल्ले का विस्तार तेजी से हो रहा है और वाहनों के आने-जाने तथा पार्किंग की सुविधा है।
इससे यहां पर आने वाले लोगों को काफी हद तक सहूलियत मिलेगी। इससे नगर पालिका प्रशासन की आय बढ़ने के साथ-साथ शहरवासियों की सुविधाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें