बरहज। नगर स्थित बस स्टैण्ड के निकट एक एटीएम से शनिवार को लबकनी बासु निवासी सेवानिवृत्त सिपाही राजेंद्र राय रुपये निकालने गये थे। जहां उचक्के द्वारा उनका एटीएम बदल कर 1500 रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर खलबली मच गई। सेवानिवृत्त सिपाही ने पुलिस को तहरीर देकर गुहार लगाया है।
लबकनी बासु निवासी राजेंद्र राय पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि शनिवार की शाम करीब तीन-चार बजे के बीच बस स्टेशन स्थित एटीएम से पैसा निकालने गया हुआ था। ट्रांजेक्शन के दौरान एटीएम से पैसा न निकलने पर पर्ची का मिलान कर रहा था। इसी बीच एक शख्स अंदर आ गया। मशीन में लगे एटीएम कार्ड को बदल दिया। जिस पर अवधेश कुमार का नाम अंकित है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।