रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के भैंसही गांव की माधुरी देवी ने गांव के ही दो लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार, बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे माधुरी देवी जेठानी के साथ घर से बाहर जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दो लोगों ने उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर दोनों महिलाओं के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद