फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की सूचना देने पर हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब की सूचना देने पर हमले का आरोप
विज्ञापन

देवरिया। सोमवार देर शाम पर शराब लदे ट्रक की पुलिस को सूचना देने अध्यापक एवं उनके मित्र पर तस्कर के गुर्गों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची बनकटा पुलिस ने शराब लदे ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
जंजीरहा गांव निवासी शिक्षक प्रमोद कुमार पटेल ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि वह अपने मित्र अरुण यादव के साथ चार पहिया गाड़ी से सोमवार की रात उनके घर भोजन करने जा रहे थे। गांव के समीप खड़े ट्रक की सूचना उन्होंने थाने के दरोगा को दी। अरुण यादव ने एसपी और सीओ को फोन करके जानकारी दी। कुछ देर बाद स्कार्पियो से पांच लोग आए और ओवरटेक करके उनकी गाड़ी रोक दी। आरोप है कि प्रमोद और अरुण को गाड़ी से खींच कर मारने पीटने लगे। उसमें से एक ने प्रमोद के कनपटी पर तमंचा सटा दिया। उनमें से किसी ने मोबाइल फोन और रुपये भी निकाल लिए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया।
विज्ञापन

इसी बीच सूचना मिली कि अवैध शराब लदा ट्रक पचरुखिया गांव के स्कूल पर खड़ा है। शिकायतकर्ता अन्य ग्रामीणों के साथ स्कूल पर पहुंच गए और सूचना एसओ को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। मंगलवार की सुबह हमलावरों में से कुछ ने शिकायतकर्ता के दरवाजे पर फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत करते हुए एसपी से मुकदमा दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ विपिन मलिक ने बताया कि शराब बरामद हुई है जिसका मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शिकायतकर्ता से तहरीर मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

...तो खुल सकती है तस्करी की पोल
सोहनपुर/ बनकटा। क्षेत्र के पचरुखिया स्थित प्राथमिक विद्यालय से सोमवार की रात ट्रक में बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। चर्चा है कि यह शराब सत्ताधारी दल के सफेदपोश की है। जिसे बिहार भेजने की तैयारी थी। मामला एसपी तक पहुंचा तो बनकटा पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस असली तस्करों के बचाव में उतर आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें