फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी हेल्थ केयर वर्कर्स का वैक्सीनेशन पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी हेल्थ केयर वर्कर्स का हुआ वैक्सीनेशन
विज्ञापन

देवरिया। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में जनपद को बड़ी सफलता मिली है। जिले के सभी 11608 हेल्थ केयर वर्कर्स वैक्सीन की सुरक्षा चक्र में सुरक्षित हो चुके हैं। इनका शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। इन्हें वैक्सीन की दोनों डोज दे दी गई है।
विज्ञापन

जनपद के सभी 11,727 फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रथम डोज लग चुकी है। इनमें 95 प्रतिशत लोग द्वितीय डोज भी लगवा चुके हैं। फ्रंटलाइन वर्कर्स में पुलिस एवं होमगार्ड आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 22,81,836 लोग वैक्सीनेशन के लिए योग्य हैं, जिनमें पंजीकृत सभी 14,41,684 लोगों को वैक्सीन की प्रथम खुराक लग गई है। उन्होंने बताया कि हेल्थ केयर वर्कर्स का शत-प्रतिशत टीकाकरण बड़ी उपलब्धि है। आपदा के समय स्वास्थ्यकर्मी फर्स्ट लाइन आफ डिफेंस होते हैं। वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद वे अपने कर्तव्य का निर्भीकता पूर्वक निर्वहन कर पाएंगे। उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण की गति पर भी संतोष जताया। जिलाधिकारी ने टीकाकरण से जुड़े स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि टीकाकरण से बचे लोगों को जागरूक व प्रेरित करें। उन्होंने लोगों से किसी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें