फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 प्रगतिशील कृषकों को कृषि मंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
75 प्रगतिशील कृषकों को कृषि मंत्री ने किया सम्मानित
विज्ञापन

देवरिया। आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत टाउनहाल आडिटोरियम में किसान सम्मान समारोह में 75 किसानों को कृषि मंत्री एवं सदर सांसद ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों की ओर से दीप प्रज्वलित करके किया गया। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि स्वतत्रंता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के इस पावन अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में 75-75 कृषकों को सम्मानित किया जा रहा है। किसी भी देश के आजादी का 75 वर्ष पूर्ण होना परिपक्वता का परिचायक है। उन्होंने कृषकों से उन्नतशील, समेकित खेती किए जाने आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि केवल धान, गेहूं परंपरागत खेती न करें, बल्कि देश की आवश्यकता के अनुरूप खेती करें। सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि यह देश कृषि प्रधान देश है। अधिकांशत: लोगों की कृषि पर आधारित जीविका होती है। उन्होंने कृषकों को समृद्धशाली बनाए जाने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रोत्साहित करने का कार्य पर जोर दिया।
गन्ना विकास किसान संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने कहा कि कृषक समृद्धशाली हो, उसके लिए कार्य किया जा रहा है। सदर विधायक डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि परंपरागत खेती के अतिरिक्त आर्थिक उन्नयन के लिए नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल अपनी खेती में कृषक सम्मिलित करें और अपनी आय बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। डीएम आशुतोष निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, उप निदेशक कृषि डॉ. आशुतोष कुमार मिश्र, डॉ. आशुतोष मिश्र आदि ने कृषि विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं उपलब्धियों का विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत किया। संचालन कृषि वैज्ञानिक संतोष चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक वेद व्यास सिंह, रमेश सिंह, गोविंद पांडेय, सावित्री राय, कृषि वैज्ञानिक डॉ. रजनीश श्रीवास्तव इफ्को प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने उर्वरक प्रयोग से लेकर नवीनतम तकनीक की जानकारी दी। इस मौके पर प्रभारी सीडीओ श्रवण कुमार राय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, मुरारी मोहन शाही, जितेंद्र कुमार राव, मारकंडेय तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रुद्रपुर उषा पासवान, तरकुलवा राम आशीष गुप्ता, सदर पिंटू जायसवाल, प्रवीण निखर, जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल, डीएचओ सीताराम यादव, सीवीओ पीएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें