भटनी रेलवे स्टेशन पर जुटी भीड़। संवाद
- फोटो : ब्राह्मण महासभा के होली मिलन कार्यक्रम में मौजूद समाज के प्रबुद्धजन। स्रोत स्वयं
देवरिया/भटनी। होली का त्योहार समाप्त होते ही परदेश में काम करने वाले मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों की वापसी शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में लोग मुंबई, दिल्ली, गुजरात और पंजाब की ओ लौट रहे हैं।
इसके चलते ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
देवरिया और उसके आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या लोग मुंबई, गुजरात, दिल्ली और पंजाब में मजदूरी और नौकरी के सिलसिले में रहते हैं। होली के त्योहार पर यह परदेशी परिवार के साथ होली मनाने घर पहुंचे थे। त्योहार बीतने के बाद सभी अब काम पर लौटने लगे हैं। इससे रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर इन दिनों भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने और स्लीपर बस सेवा कम होने से परदेशियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग जनरल बोगियों में खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि त्योहार के बाद अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे बसों और ट्रेनों दोनों पर दबाव बढ़ जाता है। यदि अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएं तो काफी हद तक भीड़ कम हो सकती है। स्टेशन अधीक्षक मनोज पाण्डेय ने बताया कि कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई है, लेकिन उसमें भी काफी भीड़ हो रही है।