फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता मौत प्रकरण : डीएम ने गांव पहुंचकर ली मामले की जानकारी

Thu, 16 Apr 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। लक्ष्मीपुर गांव निवासी अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह मौत प्रकरण में पीड़ित पक्ष और ग्रामीणों से बात करने के लिए डीएम दिव्या मित्तल ने बुधवार को घटना स्थल का जायजा लिया। वहां ग्राम सचिवालय में बैठकर लोगों से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद अधिवक्ता के घर पहुंचीं और परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। हालांकि घटना के 11 दिन बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने नाराजगी जताई है।
दोपहर में डीएम दिव्या मित्तल लक्ष्मीपुर गांव पहुंचीं। जहां ग्राम सचिवालय पर करीब एक घंटे तक अधिकारियों के साथ घटना से जुड़े हर एक पहलू पर पूछताछ की।
उधर, मजिस्ट्रेटियल जांच के लिए नामित एडीएम प्रशासन प्रेमनारायण सिंह से प्रगति के बारे में पूछताछ करते हुए समय से जांच रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा। डीएम ने एक-एक से पूछताछ की।
विज्ञापन

चकनाली को सड़क बनाने के मामले में सचिव, लेखपाल, कानूनगो की भूमिका के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद डीएम ने अधिवक्ता के घर पहुंच उनके परिजनों से मुलाकात की। अधिवक्ता की पत्नी सत्यावती सिंह, और बेटों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें