फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: समाज की आवाज हैं अधिवक्ता

Fri, 30 Jan 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तहसील बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को तहसील सभागार में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री और बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वकीलों ने अधिवक्ता भवन में वाचनालय और रुद्रपुर तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना कराने की मांग की। अधिवक्ताओं की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने वाचनालय खुलवाने के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अधिवक्ता समाज की आवाज होता है। देश हित में अधिवक्ताओं का योगदान सदा अनुकरणीय रहेगा। हम अधिवक्ता का सहयोग कर उन गरीब मजलूम जनता का सहयोग करते हैं जिन्हें अधिवक्ता न्याय दिलाते हैं। रुद्रपुर में इससे पहले अधिवक्ता भवन का निर्माण कराया गया है। भवन के सुंदरीकरण और वाचनालय के निर्माण के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये दिया जाएगा।
उन्होंने ग्राम न्यायालय की स्थापना के लिए एसडीएम से प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। कहां कि रुद्रपुर में ग्राम न्यायालय स्थापित कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। विधायक और पूर्व मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा के मामले में केंद्र की मोदी और योगी की सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है।
विज्ञापन

रुद्रपुर तहसील में अधिकारियों के आवास अधिवक्ताओं के बैठक स्थल का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री एवं विधायक का एसडीएम हरिशंकर लाल, बार संघ के अध्यक्ष सत्यानंद पांडेय, मंत्री विनोद कुमार पाठक, रामेश्वर मणि त्रिपाठी, फणींद्रनाथ पांडेय, सुधांशु मौली ओझा, विश्व विजय, सत्य प्रकाश सिंह, बीना शर्मा ने स्वागत किया।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें