फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Fri, 30 Jan 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। लीलापुर चौराहा पर 23 जनवरी को हुए सड़क हादसे में घायल रामपुर बनहर गांव के अंकित सिंह (21) का बृहस्पतिवार की देर रात इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजन शव लेकर महुआडीह थाना पर पहुंचे। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के रामपुर बनहर गांव के अंकित सिंह (21), 23 जनवरी की दोपहर अपने चाचा अंगद सिंह के साथ बाइक से पीछे बैठ कर किसी काम से हरैया बसंतपुर चौराहे पर गए थे। वापस लौटते समय लीलापुर चौराहा पर अंकित बाइक से उतर कर सड़क के किनारे मोबाइल से बात कर रहे थे। इसी बीच हाटा की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने अनियंत्रित होकर अंकित को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। अंकित का पैर टूट गया। सूचना पर पहुंचे घर के लोग उन्हें लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
घर वालों का आरोप है कि अंकित बातचीत कर रहा था। केवल उसका पैर ही टूटा था। बृहस्पतिवार को डाॅक्टर पैर का ऑपरेशन करने के लिए इंजेक्शन लगाए। इसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने आनन-फानन में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां देर रात 12 बजे के करीब मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन गोरखपुर से शुक्रवार की सुबह शव लेकर महुआडीह थाना पर पहुंचे। पोस्टमार्टम की मांग पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा नगद सिंह ने बताया कि इंजेक्शन लगने के बाद ही अंकित की हालत बिगड़ी। इसी वजह से मौत हुई। उधर, मौत से पिता संतोष सिंह, माता रमिता देवी, बड़े भाई मनीष, व छोटी भान का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि सड़क हादसे में घायल अंकित सिंह की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें