फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने किया प्रेक्षागृह का उद्घाटन

विज्ञापन
पुसि लाइंस में एडीजी जोन ने प्रेक्षागृह का उदघाटन किया। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
एडीजी ने किया प्रेक्षागृह का उद्घाटन
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन दावा शेरपा ने पुलिस को अच्छे व्यवहार की नसीहत दी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन दावा शेरपा ने बृृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस स्थित प्रेक्षागृह का उद्घाटन किया। उन्होंने सीओ, एसओ की बैठक में जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत आगामी त्योहार पर जारी निर्देश का अनुपालन कराते हुए त्योहार सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के संबंध में उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवरिया के रास्ते विभिन्न तरीकों से छिपाकर बिहार ले जाए जाने वाली अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी पर काफी अंकुश लगाया गया, जो प्रशंसनीय है। पुलिस को भविष्य में भी ऐसे ही कार्य करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी पर पूर्णतया रोक लगाए जाने के संबंध में निर्देशित किया। बेहतर पुलिसिंग पर जोर देते हुए जनता से दुर्व्यवहार नहीं करने और बेहतर व्यवहार अपनाने को कहा। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी और लंबित विवेचनाओं को निपटाने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए। थानों पर शिकायत लेकर जाने वाली जनता के साथ दुर्व्यवहार न करें। उसके साथ अच्छे से पेश आएं, ताकि लोगों का भरोसा पुलिस के प्रति बढ़े। समय के साथ पुलिसिंग में भी बदलाव जरूरी है। पुलिस को असलहा दिया गया है। जरूरत पड़े तो गोली चला दें, लेकिन लोगों से अमर्यादित भाषा का प्रयोग न करें। ऐसी शिकायत अधिकांश सुनने को मिलती है। पहले सुना जाता था कि फला थाने पर खूंखार दरोगा या थानेदार आया है। अब इसकी जरूरत नहीं है। अब समझदारी की जरूरत है। विवादों से बचें, सख्ती अपनाएं, कानून व्यवस्था को बेहतर बनाएं। पीड़ितों को थाने से न्याय देने की पूरी कोशिश करें, उन्हें भगाए नहीं। आने वाले त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से निपटाएं। लोगों को कोविड-19 का पालन कराए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर अम्बिका प्रसाद, क्षेत्राधिकारी लाइन निष्ठा उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर वरुण मिश्र, क्षेत्राधिकारी बरहज दिनेश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी पंचम लाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी शंकर शरण राय, निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक प्रकाश चंद्र पाण्डेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें