फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन उड़ाने वालों पर हो कार्रवाई : सांसद

Sun, 28 Sep 2025 07:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में रोजाना देर रात उपद्रवी किस्म के कुछ लोग ड्रोन उड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं उनके आवास के ऊपर भी ड्रोन उड़ाया गया है तस्वीरें भी खींची गई होंगी। ड्रोन के चलते क्षेत्र में दहशत फैला हुआ है। यह बात सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर ने कही। उन्होंने शनिवार को डीएम और एसपी को पत्र देकर तत्काल ड्रोन उड़ाने वालों पर कार्रवाई की मांंग की है।
सांसद ने बताया कि रुद्रपुर तहसील क्षेत्र कीकेगौरीबाजार, एकौना समेत दो दर्जन से अधिक गांवों में कई दिनों से रात करीब आठ बजे के बाद ड्रोनों के उड़ने की सूचनाएं मिलीं। ग्रामीणों ने इनकी तस्वीरें भी खींची हैं। सांसद के अनुसार, उनके निवास स्थान पर भी ड्रोन से तस्वीरें ली गईं। इससे महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों में भय व दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में कहा कि इतने बड़े पैमाने पर ड्रोन उड़ाने के पीछे कौन लोग हैं। यह किसी एक व्यक्ति का कार्य नहीं हो सकता। इसका पर्दाफाश होना आवश्यक है। सांसद ने चेताया कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह घटनाएं अफवाहों और अप्रिय स्थितियों को जन्म दे सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें