फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई, गिरफ्तारी के लिए लगाई गईं टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
सात लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई, गिरफ्तारी के लिए लगाई गईं टीमें
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को सात शातिर बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। उनको पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। कई थानों में इन लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सदर कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि सात लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इनमें परशुराम यादव पुत्र नर्वदा यादव व दिलीप यादव पुत्र विजय यादव निवासी रघवापट्टी थाना झंगहा जनपद गोरखपुर, दीनानाथ यादव पुत्र महंत यादव निवासी माड़ापार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर, मोनू शर्मा पुत्र विश्राम शर्मा निवासी पटनी थाना अहिरौली जनपद कुशीनगर, राकेश यादव पुत्र लाल बहादुर निवासी पिड़रा सुकरौली टोला थाना हाटा जनपद कुशीनगर, अजय कुमार मौर्य पुत्र कोमल मौर्या निवासी चनगही थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर, अखिलेंद्र यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी पिपरपाती थाना हाटा जनपद कुशीनगर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग आए दिन गिरोह बनाकर वाहन चोरी का कार्य करते हैं। इनके पास से न्यू कालोनी से नवंबर में बिना नंबर की बाइक बरामद की गई थी। कई थानों पर इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें