मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
देवरिया। मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुुआ। डीएम अमित किशोर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की हर समस्या का समाधान तत्काल किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से प्रशासन से सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन रामनिवास पांडेय पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट व मनोज कुमार मंडल मंत्री ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष अयोध्या पटेल ने डीएम को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुमंत यादव जिलाध्यक्ष, चंद्रभान चौरसिया जिला मंत्री, विनोद प्रताप सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरेंद्र पाल कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, श्यामसुंदर कुशवाहा संयुक्त मंत्री, रोहित कुमार संगठन मंत्री, रामप्रताप सिंह संप्रेक्षक, दिलीप उपाध्याय सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री ने शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में सीआरओ अमृत लाल बिन्द, कुंवर पंकज एडीएम प्रशासन, उमेश कुमार मंगला एडीएम वित्त एवं राजस्व, मुख्य कोषाधिकारी, जिला प्रेाबेशन अधिकारी, एएसडीएम, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, डीआईओ एनआईसी, तहसीलदार बरहज, पेंशनर्स अध्यक्ष देवेंद्र मणि त्रिपाठी, अजय मिश्रा महासंघ जिला मंत्री, अशोक पांडेय जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, बासुदेव शुक्ला उपाध्यक्ष महासंघ वन विभाग, शैलेंद्र मिश्रा, इंदुभूषण तिवारी, दुर्गाशरण सिंह आदि मौजूद रहे।