फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस पर पिटाई का आरोप, सफाईकर्मियों ने सीएमएस को घेरा

Sun, 26 Oct 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मह​र्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में प्रदर्शन करते सफाई कर्मी,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। अशोक हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस के सामने आने वाली चुनौतियां कम नहीं हो रही हैं।
शनिवार को मेडिकल कॉलेज के सफाईकर्मी पूछताछ के नाम पर पिटाई का आरोप लगाते हुए हड़ताल पर चले गए और सीएमएस का घेराव कर दिया। उधर, पुलिस सीसीटीवी कैमरे के सामने कर्मियों से पूछताछ का दावा कर रही है।
बता देंं कि महाराष्ट्र के रहने वाले अशोक गावंडे का शव मेडिकल कॉलेज के पानी की टंकी में छह अक्तूबर को मिला था। अब तक की जांच और सीसीटीवी फुटेज से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के एक सुरक्षा गार्ड और कुछ स्वास्थ्यकर्मियों को संदेह के आधार पर निशानेे पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस गार्ड और कर्मियों से अलग-अलग चार दिनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस वारदात से पर्दा उठाने के करीब पहुंच चुकी है, मगर शनिवार को सफाईकर्मी सड़क पर उतर गए। सीएमएस का घेराव कर पुलिस पर आरोप लगाया कि शुक्रवार को दो महिला और एक पुरुष सफाईकर्मियोंं को पुलिस ने पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाकर पीटा गया। इसके बाद प्राचार्य डाॅ. रजनी पटेल ने सफाईकर्मियों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

कर्मचारियों की पिटाई करने पर प्राचार्य ने नाराजगी जताते हुए एसपी से बात करने को कहा। इसके बाद सफाईकर्मी काम पर लौटे।
इसी तरह मेडिकल कॉलेज के अन्य कर्मचारियों में दहशत है। सूत्रों की मानें तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर बनी पुलिस चौकी पर ही कर्मचारियों से पूछताछ करने की बात कही है, मगर पुलिस इसे जांच में असहयोग की बात कहकर कोतवाली में संदेह के घेरे में आए कर्मचारियों से पूछताछ करने का तर्क दे रही है। सूत्रोंं की मानें पुलिस ने अशोक की हत्या में शामिल कातिलों की करीब-करीब पहचान कर ली है। उनकी निगरानी के लिए सादे लिबास में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। ये कर्मी रोजाना नए-नए होते हैं ताकि कातिलों को शक न होने पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें