फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, उत्पातियों पर रहेगी नजर

Sun, 26 Oct 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
शहर में छठ घाट का निरीक्षण करते अ​धिकारी,
विज्ञापन
देवरिया। छठ पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को कमिश्नर अनिल ढिंगरा और डीआईजी एस चन्नप्पा ने शहर के छठ घाटों पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। विवादित छठ घाटों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती के अलावा सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। छठ पर्व के लिए दीपावली के अगले दिन से तैयारी शुरू कर दी जाती है। कमिश्नर अनिल ढिंगरा, डीआईजी एस चन्नप्पा ने डीएम दिव्या मित्तल व एसपी संजीव सुमन के साथ हनुमान मंदिर छठ घाट एवं हाथीकुंड घाट का स्थलीय निरीक्षण कर छठ महापर्व के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाटों की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती तथा महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें