फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोर्ट से भागे मुल्जिम का पता नहीं, सिपाही पर केस

Fri, 06 Jun 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कोर्ट परिसर में पेशी पर गया पॉक्सो एक्ट का मुल्जिम बृहस्पतिवार को सिपाही से हाथ छुड़ाकर भाग गया था। इस मामले में फरार मुल्जिम पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। जबकि लापरवाही बरतने के आरोप में हेड कांस्टेबल कृष्ण राम पर भी केस दर्ज कराया गया।
फरार कृष्ण राम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई हैं। ताबड़तोड़ दबिश देने के बाद भी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा है।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला मुल्जिम महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय फुफेरी बहन को भगा ले गया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी पर पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया था। मामले की विवेचना कर रहे एसआई प्रीतम भारती के आरोपी का खून का लेने के लिए पॉक्सो एक्ट कोर्ट में आवेदन किया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हेड कांस्टेबल कृष्ण राम पेशी पर उसे ले गए। पेशी से निकलते समय वह सिपाही से हाथ छुड़ाकर चहारदीवारी फंद कर भाग गया था।
इस मामले में पेशी ड्यूटी प्रभारी दिलीप कुमार पांडेय, निरीक्षक पुलिस लाइंस देवरिया की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने फरार मुल्जिम पर धारा 262 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लापरवाही बरतने के आरोप में हेड कांस्टेबल कृष्ण राम पर भी कोतवाली में धारा 261 के तहत केस दर्ज कर ड्यूटी के प्रति लापरवाही सहित अन्य गतिविधियों की जांच शुरू कर दी गई है। ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें