फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जेल में बंद धोखाधड़ी के आरोपी पर दो और केस दर्ज

Fri, 06 Jun 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शराब दुकान और जमीन बैनामा के नाम पर करीब छह करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में बंद अजय तिवारी पर शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने दो और मामला दर्ज किया है।
दोनों मामलों में उसकी पत्नी पर भी केस दर्ज किया गया है। दो लोगों ने तहरीर देकर करीब एक करोड़ 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, शहर के रामगुलाम निवासी अजय तिवारी, रीना केडिया के फर्म का मैनेजर था। इसी फर्म के गोदाम से जिले के लाइसेंसी दुकानदारों को शराब की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों के अक्सर गोदाम पर आने के कारण उसकी उनसे बातचीत होती थी। आरोप है कि वह कुछ दुकानदारों को झांसा में लेकर दुकान का व्यवस्थापन देखने लगा और फर्म के रुपये खुद हजम कर गया।
पुलिस के अनुसार, अजय तिवारी पर धोखाधड़ी के सात मामले दर्ज हैं। वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
एसटीएफ ने उसे और उसके एक साथी को गिरफ्तार 31 मई को कोतवाली पुलिस को सौंपा। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
कोतवाल दुर्गेश सिंह ने बताया कि दो लोगों की तहरीर पर शुक्रवार को अजय तिवारी व उसकी पत्नी पर केस दर्ज किया गया है।प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें