फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शराब की दुकान में चोरी करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 19 May 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर (देवरिया)। शराब की दुकानों में चोरी करने के बाद निशान मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरा तोड़ने के आरोपी शातिर बदमाश गाजीपुर जिले के प्यारेलाल को मंगलवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह सेमरौना नकईल मार्ग पर श्मशान घाट के पास पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। आरोप है कि बदमाश ने पुलिसकर्मियों पर फायर किया तो जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

घायल बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस, नकदी और चार पहिया गाड़ी बरामद की है। प्यारेलाल पर हत्या और चोरी की 43 मामले दर्ज हैं। इसमें देवरिया, गाजीपुर, आजमगढ़ भी शामिल है।
रुद्रपुर पुलिस को सूचना मिली कि एकौना थाने के असवनपार से आने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने पर वह तेजी से भाग निकला है। इस पर पुलिस सेमरौना चौराहे पर वाहनों की तलाश में जुट गई। पुलिस को देख संदिग्ध गाड़ी सेमरौना-नकईल मार्ग की तरफ भाग निकला। पुलिस पीछे लग गई। सेमरौना श्मशान घाट के पास वाहन चालक ने गाड़ी की खिड़की से दाहिने हाथ को बाहर निकालकर तमंचा से पुलिस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

फायरिंग के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर मुड़ गई। पुलिस के आत्म समर्पण की चेतावनी पर उसने दोबारा फायर कर दिया। वह उतरकर भागने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान पुलिस की गोली उसक बाएं पैर में लगी। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान प्यारेलाल प्रजापति पुनिवासी मीरपुर ओड़ासन थाना बहरियाबाद जिला गाजीपुर के रूप में हुई। उसके पास से चोरी के 13,950 रुपये , एक डीवीआर, घटना में प्रयुक्त एक लोहे की राड, एक चोरी का बोलेरो, एक तमंचा, कारतूस मिला। एसपी अभिजीत आर शंकर ने कहा कि घायल बदमाश के उपचार के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें