फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप, युवती ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप, युवती ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन

देवरिया। धर्म छिपाकर और नाम बदलकर युवती से शादी करने के आरोप में बहराइच जनपद के युवक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। शादी करने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर दी थी। युवती के अनुसार, युवक से उसकी सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हो गई। धर्म छिपाकर और नाम बदल कर सोशल मीडिया की आईडी चलाने वाले युवक ने झांसे में लेकर उससे शादी कर ली। जब युवती को पता चला कि वह दूसरे धर्म का है तो उसके होश उड़ गए।
जानकारी के अनुसार, शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने चार दिन पहले एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 2019 में सोशल मीडिया के जरिए बहराइच जनपद के जरवल रोड थाने के कृष्णा नगर निवासी सफीउल्लाह से दोस्ती हो गई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्रगाढ़ होने के बाद शादी करने का मन बना लिया। युवती का आरोप है कि युवक ने बताया कि उसका मोबाइल फोन और कपड़े का शोरूम जरवल रोड में है। इसके कारण वह युवक के झांसे में आ गई। युवक ने 12 मार्च को गोरखपुर बुलाया और उसे चंडीगढ़ लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 मार्च को वह चंडीगढ़ के एक धार्मिक स्थल पर शादी के लिए ले गया तो युवती को पता चला कि जिससे वह शादी करने जा रही है, वह दूसरे धर्म का है। इस पर आरोपित युवक ने कहा कि हम तुम्हें धर्म परिवर्तन नहीं कराएंगे, इस पर उसने शादी कर ली। गांव जाने के लिए चंडीगढ़ से लखनऊ ले आए। स्टेशन पर उसने चाय में कुछ मिला कर दे दिया, जिससे युवती को नींद आ गई। होश में आने के बाद युवक नहीं मिला और मोबाइल फोन भी ऑफ था। इस पर युवती ने घटना की जानकारी जरवल थाने में दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो मामले को बहराइच जनपद ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें