फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इंस्टाग्राम आईडी हैक करने का आरोप

Wed, 15 Oct 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। थाना क्षेत्र के इंगुरी गांव निवासी धीरज कुमार ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक शख्स पर मोबाइल छीनने और इंस्टाग्राम आईडी हैक करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने सोची-समझी साजिश के तहत उसके इंस्टाग्राम आईडी से आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट कर दिया। इससे उसकी सामाजिक छवि धूमिल हो रही है। युवक का कहना है कि इस पूरे कृत्य में तीन अन्य लोगों की भी मिलीभगत रही है। पोस्ट करने के बाद आरोपियों ने उसका स्क्रीनशॉट लेकर उन्हें झूठे केस में फंसाने की योजना बनाई।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि सभी आरोपी शराब तस्करी में लिप्त हैं। इस संबंध में जानकारी के फोन करने पर थानाध्यक्ष बनकटा और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी का सीयूजी नंबर पर फोन नहीं उठा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें