फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर शादी रचाने, गर्भपात कराने का आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसा देकर शादी रचाने, गर्भपात कराने का आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। शहर निवासी एक कपड़ा व्यापारी के पुत्र को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 50 दिन बाद सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि उसने एक महिला से संबंध बनाने के बाद गर्भपात करा दिया था। जब महिला ने दबाव बनाया तो उसे दिल्ली लेकर जाकर शादी रचाई और वहीं पर छोड़ भी दिया। इसके बाद फरवरी में महिला किसी तरह घर पहुंची और मुकदमा दर्ज कराई।
महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद अंसारी रोड पर एक दुकान पर जाते समय उसकी पहचान व्यापारी के पुत्र से हो गई। 10 जनवरी 2022 को शादी करने के लिए व्यापारी का पुत्र उसे दिल्ली ले गया और कमरा लेकर साथ में रहने लगा। 14 जनवरी को उसने दिल्ली में ही एक मंदिर में शादी की और विदेश जाने के लिए वीजा बनवाने के नाम पर सादे कागज पर हस्ताक्षर कराया। आठ फरवरी को दिल्ली में छोड़कर आरोपित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह महिला अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता ने आरोपित व उसके परिवार के कुछ सदस्यों व रिश्तेदार पर मुकदमा दर्ज करने के लिए फरियाद की। इस मामले पुलिस ने आरोपित और उसकी मां, पिता, बहनोई, बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि किसी भी आरोपित को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही। पीड़ित महिला ने पुलिस के अधिकारियों से फरियाद की। उसके बाद कोतवाली पुलिस तेज हो गई और आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें