फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में हादसा: टेंपो की ठोकर से महिला की मौत, पांच घायल

Tue, 28 Nov 2023 12:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

मुसैला गांव के पास सड़क किनारे पटरी पर टहल रही दो महिलाओं को एक अनियंत्रित टेंपो ने ठोकर मार दिया। इस घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना में एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
देवरिया में हादसा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुसैला गांव के पास सड़क किनारे पटरी पर टहल रही दो महिलाओं को एक अनियंत्रित टेंपो ने ठोकर मार दिया। इस घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उधर, टेंपो ठोकर मारने के बाद सड़क किनारे गड्डे में जा पलटा, उसमें सवार चालक समेत चार अन्य भी घायल हो गए।
विज्ञापन


गांव-वालों ने सभी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मुसैला गांव निवासी इंद्रावती देवी गांव के प्रभु की पत्नी के साथ मंगलवार सुबह में देवरिया-सलेमपुर फोरलेन मार्ग पर सड़क किनारे पटरी पर टहल रही थीं। सलेमपुर की तरफ से मरीज लेकर आ रहे टेंपो ने इंद्रावती देवी और उनके साथ टहल रही दूसरी महिला को ठोकर मार दिया।
विज्ञापन


टेंपो ठोकर मारने के बाद सड़क किनारे तकरीबन 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे टेंपो में सवार चालक सहित चार अन्य भी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया।
विज्ञापन


 इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वाहन कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें