फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो साथियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। नगर के रगरगंज बाइपास स्थित रामजानकी मार्ग पर पिकअप की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार तेलियां कला गांव निवासी सैफ अली (20) पुत्र सलीम और सरफराज (21) पुत्र कयूम की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य राहगीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार शाम रगरगंज बाईपास स्थित रामजानकी मार्ग पर पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें सैफ अली और सरफराज की मौत हो गई। दोनों साथियों के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से कपरवार पश्चिम टोला स्थित झींगुर शाह बाबा के मजार पर चादरपोशी करने जा रहे थे। सैफ और सरफराज की मौत से दोनों की मां जुबैदा और जोहरा का रो-रो कर बुरा हाल था। जबकि तेलियां कला गांव में मातम पसर गया। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि दोनों के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

तेलियां कला गांव में पसरा मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तेलियां कला गांव निवासी सैफ अली और सरफराज दोनों बचपन के साथी थे। हादसे में हुए दोनों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। एक साथ हुई दोनों की मौत से लोग आहत हैं।
तेलियां कला गांव निवासी कयूम के दो पुत्रों में फैयाज से सबसे बड़ा सरफराज था। जो पढ़ाई कर दिल्ली में नौकरी करता था। वह पिछले कुछ दिनों से गांव आया था। उसे क्या पता था कि यह उसका आखिरी सफर होगा। परिजनों का कहना है कि झींगुर शाह बाबा कि सालाना उर्स में शामिल होने के लिए वह अपने जिगरी दोस्त सैफ के साथ घर से निकले थे। सरफराज की मौत से मां जोहरा बदहवास हैं। जबकि भाई फैयाज और पिता सलीम कुछ समझ नहीं पा रहे थे। सरफराज और सैफ की दोस्ती गांव में मिसाल थी।
विज्ञापन

सैफ की मौत से बुझ गया घर का चिराग
बरहज। तलियां कला गांव निवासी सैफ पुत्री सलीम बीए का छात्र था। जो अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। सैफ की मौत से घर का चिराग बुझ गया। जबकि समय से पहले माता-पिता के बुढ़ापे की लाठी टूट गई। बेटे के मौत पर मां जुबैदा विक्षिप्त सी हो गई है। वह रह-रह कर बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें