टीकाकरण : 21 हजार से अधिक लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जिले में शुक्रवार को 432 केंद्रों पर लक्ष्य 22 हजार के बदले 21,699 लोगों को टीका लगाया गया। किशोर, युवा, बुजुर्ग व 45 वर्ष उम्र के ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई गई। हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स व 60 वर्ष अधिक उम्र के लोगों को प्रिकाशन डोज लगाई गई।
शुक्रवार को जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल, होम्योपैथ विभाग के कार्यालय परिसर, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनाथ, चकियवा, रामनाथ देवरिया सहित जिले के अन्य केंद्रों पर टीका लगा। इन स्थानों पर वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय तथा प्रीकाशन डोज लगाई गई।
जनपद में 3797 किशोर, 2973 युवा, 778 बुजुर्ग व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1760 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 11759 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। वहीं 632 लोगों को वैक्सीन की प्रिकाशन डोज लगाई गई, जिसमें 34 हेल्थ केयर वर्कर, 152 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 साल से अधिक उम्र के 446 लोग शामिल रहे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन की द्वितीय डोज लग चुकी है, उन्हें प्रिकाशन डोज लगाई जा रही है। वहीं किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है।