फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 47 हजार किमी की यात्रा का लक्ष्य लेकर अभिषेक रवाना

Thu, 19 Dec 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहीद सेवा सम्मान भारत साइकिल यात्रा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को शहर के सुभाष चौक से हुआ। इसकी शुरुआत करने वाले साइकिल यात्री जिले के बरुवाडीह निवासी अभिषेक यादव को रवाना करने के लिए युवाओं सहित विभिन्न दलों से जुड़े लोग भी पहुुंचे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव एवं पूर्व ब्लाॅक प्रमुख विजय प्रताप यादव ने इस यात्रा के उद्देश्य की सराहना करते हुए उनका माल्यार्पण कर उन्हें आगे बढ़ने और सकुशल यात्रा पूरी करने की शुभकामना दी।
विज्ञापन

शहर के सुभाष चौक पर दोपहर 12 बजे गाजे-बाजे के साथ युवाओं का दल अभिषेक यादव को रवाना करने पहुंचा। यहां आने पर उनका माल्यार्पण कर सभी ने उत्साहवर्धन किया। साइकिल यात्री अभिषेक यादव ने बताया कि यह साइकिल यात्रा 1962 के युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में रेजाग्ला नामक फिल्म बनाने में सहयोग के लिए तथा शहीद सैनिकों के परिवारों को आर्थिक मदद देने के लिए निकाली जा रही है।

19जेएनडी24: अस्पताल का बंद पड़ा आक्सीजन प्लांट और बिना पार्किंग मुख्य गेट पर खड़ी गाड़ियां। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें