फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किमी दौड़ में अभिषेक प्रथम, अजीत को दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच किमी दौड़ में अभिषेक प्रथम, अजीत को दूसरा स्थान
विज्ञापन

मगहरा। टीकर गांव स्थित बाबा इंद्रमणि खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता हुई। पांच किलोमीटर की दौड़ में चौरीचौरा के अभिषेक प्रथम और बरठा लाला के अजीत द्वितीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव और जिला पंचायत सदस्य गिरेंद्र प्रताप यादव ने विजेताओं को ट्रॉफी आदि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को टीकर स्थित बाबा इंद्रमणि खेल मैदान में पांच किलोमीटर, 1600 और 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 1600 मीटर में चौरीचौरा के रुस्तम पासवान, देवरिया के अरुण, जबकि 400 मीटर की दौड़ में बलियां के मोनू यादव और डेहरी के विकास क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। इस दौरान दीपू दूबे, भोला राजभर, प्रवीण यादव, रुपंजय भारती, दीपक यादव, अनुज सिंह, मोहित दूबे, दुर्गेश यादव, राहुल मल्ल, शिवम पांडेय, मिक्की दूबे, शिवम पांडेय, इंद्रजीत, सदानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें