फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरौली चौराहे पर आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौली चौराहे पर आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन

बरहज। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को बरौली चौराहे पर धरना दिया। वे कठिनइया-बेलडांड़ सहित आधा दर्जन मार्गों को दुरुस्त कराने की मांग कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम गजेंद्र सिंह और सीओ देवआनंद को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आप नेता रामकिशोर चौहान के नेतृत्व में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं का कहना था कि योगी सरकार के कथनी-करनी में काफी अंतर है। सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने वाली सरकार में ही नगर-क्षेत्र के अधिकांश मार्गों पर राह चलना दुरूह हो गया है। कार्यकर्ताओं ने सड़कें दुरुस्त नहीं होने पर 30 मई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। इस दौरान भीम कुमार, चंद्रमोहन, सुरेंद्र यादव, जमालुद्दीन, शिवबहादुर सिंह, अखिलेश यादव, विनोद यादव, घम्मन सिंह, रामेश्वर वर्मा, धनंजय, शिवानंद चौहान, उमेश, दीपनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें