फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी पर दिया धरना

Sat, 23 Mar 2024 02:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...........
विज्ञापन

आप के धरने को सपा जिलाध्यक्ष व जजपा प्रदेश सचिव ने दिया समर्थन
मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ सिटी ने धरने को कराया खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दिल्ली के सीएम व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की सूचना पर आप कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर धरना दिया। उनके धरने का समर्थन मौके पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष व जजपा प्रदेश सचिव ने भी किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ सिटी ने आप जिलाध्यक्ष से बात कर धरना समाप्त करवाया।
अरविंद केजीरवाल की गिरफ्तारी की सूचना पर आप जिलाध्यक्ष हरिनारायन चौहान के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सुभाष चौक पर धरना दिया। जहां पर पहुंचकर सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव व जन जनवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. रामनाथ चौहान व रज्जू चौहान ने समर्थन किया।
विज्ञापन

आप जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा किसी से डरती है तो वह आम आदमी पार्टी है। केजरीवाल की गिरफ्तारी से देश की आम अवाम में रोष व्याप्त है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इंडिया गठबंधन के जनाधार से भाजपा घबरा गई है। इसलिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है।
धरने को ललन जायसवाल, अरविंद उपाध्याय, राकेश तिवारी, रविंद्र चौरसिया, राधेश्याम बौद्ध, पवन चौरसिया, सुरेश वर्मा, शमशाद अली, महेंद्र द्विवेदी, राजेश गुप्ता, अश्वथामा चौहान, ध्रुवदेव यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इधर, आदर्श आचार संहिता में धरने की सूचना मिलने पर कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा दल बल के साथ पहुंचे। उनके तुरंत बाद सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी पहुंचे और आप जिलाध्यक्ष से धरना समाप्त करने की बात कही। इसी बीच एसडीएम विपिन द्विवेदी भी मौके पर पहुंच धरने को समाप्त कराए। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस सुभाष चौक पर मुस्तैद दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें